मुख्यमंत्री ने किया कावंडियो का उत्साहवर्धन
कावंडियो का उत्साह देख गदगद हुये मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल के सामने पल्लवपुरम दिल्ली रुड़की मार्ग पर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने कावंडियो का अभिवादन किया और उनको अपनी कांवड यात्रा को पूर्ण करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कावंड व्यवस्था के बारे में उच्चाधिकारियो से जानकारी प्राप्त की व उचित दिशा-निर्देश दिये। मुख्यमंत्री कावंडियो का उत्साह देखकर गदगद हो गए और उन्होने कई बार कावंडियो का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर कावंडिये फूले नहीं समाए और उन्होने मोदी-योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रमुख सचिव गृह/सूचना संजय प्रसाद, एडीजी राजीव सब्बरवाल, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे0, आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।