भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने भाजपा बूथ सेक्टर संयोजकों की बैठक रोहटा के गांव पूठखास मे आदर्श बाल इंटर कॉलेज में की।

जिसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हरवीर पाल का स्वागत किया S.I.R. विशेष गहन पुननिरक्षण अभियान की बैठक को लेकर विधानसभा सिवालखास कार्यकर्ताओं को संबोधित किया हरवीर पाल ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मिशन 2027 तक भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को अध्यक्ष मानते हुए पार्टी का कार्य मजबूती से करने का काम करेगा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख में 24 घंटे आपके साथ खड़ा रहूंगा।

सभी से आग्रह करते हुए अपने-अपने वोट अधिक से अधिक बनवाने का आह्वान किया कार्यकर्ताओं ने हरवीर पाल का शॉल उड़ा कर ढोल नगाड़े फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव कुसेड़ी जिला मंत्री मुकेश शास्त्री महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू शेट्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन गुर्जर पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष आयुष चपराना लोकेंद्र चेयरमैन मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौहान, मनोज चौधरी, आदेश कसाना, विनोद जिंदल, कुमारपाल राणा, अरुण ठाकुर शालीन राणा मास्टर दिनेश पाल सरवन शिवाच आदि मुख्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।