ग्राम राली चौहान में विद्युत करंट से हुई दुर्घटना में मृतको के वारिस एवं घायल व्यक्तियो को दी गयी आर्थिक सहायता

Blog
                                      
ग्राम राली चौहान में विद्युत करंट से हुई दुर्घटना में मृतको के वारिस एवं घायल व्यक्तियो को आर्थिक सहायता दी गयी। मृतक महेन्द्र के वारिस मंजू रानी (पत्नी) को रू0 06 लाख, मृतक लख्मी चन्द्र के वारिस  रेखा (पत्नी) को रू0 06 लाख, हिमांशु के वारिस श्रीमती ममता (माता) को रू0 05 लाख, मृतक प्रशांत के वारिस ममता (माता) को रू0 05 लाख, मृतक मनीष के वारिस  दुलारी (माता) को रू0 05 लाख तथा मृतक लक्ष्य के वारिस श्रीमती विजय सैनी (माता) को रू0 05 लाख धनराशि की आर्थिक सहायता दी गयी।  
https://youtu.be/GLK1BmOC2sM
गंभीर घायलो में विशाल सैनी के वारिस ममता (माता) को रू0 50 हजार, सेंसर के वारिस संतोष (माता)  को रू0 50 हजार, राहुल के वारिस  कृष्णा (माता) को रू0 50 हजार, विवेक के वारिस  सुषमा (माता) को रू0 50 हजार, अभिषेक के वारिस  सरला (माता) को रू0 50 हजार तथा रोहताश के वारिस लौकी (माता) को रू0 50 हजार धनराशि की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। 

इस प्रकार 06 मृतको में से 04 मृतको के वारिसान को रू0 चार-चार लाख मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से, 02 मृतको के वारिसान को रू0 पांच-पांच लाख कृषक दृर्घटना आर्थिक सहायता योजना से दिया गया। प्रत्येक मृतको के वारिसानो को दी गई धनराशि में विद्युत विभाग द्वारा दी गयी रू0 एक लाख की धनराशि भी शामिल है। 

इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, राज्यमंत्री ऊर्जा  सोमेन्द्र तोमर,  सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

https://twitter.com/TvMeerut/status/1682048153292541953?t=J8tmUc1NUEyny6U8WV8B6A&s=19

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *