कैडेट्स ने ठाना देश को कचरा मुक्त है बनाना

Blog


70 यू पी वाहिनी एन सी सी मेरठ की उप इकाई 123 जे डी ट्रूप डी ए वी इण्टर कॉलेज कंकरखेड़ा के एन सी सी कैडेट्स ने आज स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत एक रैली का आयोजन किया।

स्वच्छता रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली गोविंदपुरी,पटेलपुरी, नंदपुरी ,शाक्यपुरी, अशोक पुरी से होते हुए वापिस विद्यालय पहुंची। रैली में कैडेट्स ने क्षेत्र के लोगो को अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने हेतु प्रेरित किया। रैली में कैडेट्स के जोशपूर्ण नारे हमने अब ये ठाना है भारत को कचरा मुक्त बनाना है,हम सबका एक ही नारा साफ सुथरा हो देश हमारा ने लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है और स्वस्थ रहने हेतू हमे अपने आस पास स्वच्छता रखनी होगी। इसलिए सभी कैडेट्स न सिर्फ स्वयं साफ सफाई रखे बल्कि अपने आस पास के लोगो को स्वच्छता अभियान में योगदान करने हेतू प्रेरित करें। एन सी सी अधिकारी सुबोध कुमार ने कैडेट्स को एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने हेतू प्रेरित किया।

उन्होने कैडेट्स को अधिक से अधिक लोगो व समाज को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए शपथ दिलाई। रैली में कैडेट्स आदर्श,चेतना, लताशा,,अर्जुन, मनीषा, कृष्णा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। रैली के सफल संचालन में श्रीमती नम्रता शर्मा, हवलदार जितेन्द्र कुमार,संजय शर्मा, भरतवीर, सोहनवीर ,युधिष्ठिर शर्मा, डा संजय वर्मा,प्रमोद कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *