ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेेन्द्र तोमर ने किया अमर शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Blog

भारत-पाक युद्ध 1971 में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद राजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर ने ग्राम सादुल्लापुर बांगर, पोस्ट महलवाला, मेरठ में ग्रामवासियों के साथ किया।

इस दौरान सोमेन्द्र तोमर ने सर्वप्रथम उनकी प्रतिमा के समक्ष फीता काटकर अनावरण किया, उसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सोमेन्द्र तोमर ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उनके जीवन परिचय पर विस्तृत प्रकाश डाला।

अनावरण कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिक्ख मिशन, हापुड़ के प्रभारी ज्ञानी ब्रजपाल सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा विकास अग्रवाल, ब्रजवीर सिंह, रविन्द्र छोक्कर, बलराज प्रधान, ग्राम प्रधान सचिन जी सहित अन्य सम्मानित गण भी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *