प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

Blog

वंदे भारत ट्रेन में मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोविल वंदे भारत शामिल

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत की नियमित सेवा 01.09.2024 से लखनऊ से और 02.09.2024 से मेरठ सिटी से शुरू होगी
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोविल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें, तीन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी । ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। 

इस अवसर पर मेरठ सिटी स्टेशन पर आयोजित समारोह में जल शक्ति राज्य मंत्री (यूपी), दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्य मंत्री, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत (यूपी), डॉ. सोमेंद्र तोमर,  मेयर, मेरठ,  हरिकांत अहलूवालिया, सांसद (लोकसभा),  अरुण गोविल,  सांसद (राज्यसभा), डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, एमएलए, मेरठ, अमित अग्रवाल,  महाप्रबंधक/उत्तर रेलवे,  शोभन चौधरी, डीआरएम/दिल्ली,  सुखविंदर सिंह और अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित थे। 

मुरादाबाद स्टेशन पर आयोजित समारोह में माननीय महापौर/मुरादाबाद,  विनोद अग्रवाल,  सांसद (लोकसभा),  रुचिवीरा, माननीय विधायक,  रितेश कुमार गुप्ता, एमएलसी, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,  गोपाल अंजान और  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, डीआरएम/मुरादाबाद,  राज कुमार सिंह  उपस्थित थे जबकि बरेली स्टेशन पर आयोजित समारोह में वन मंत्री, (यूपी)  अरुण कुमार,  मेयर बरेली,  उमेश गौतम,  सांसद (लोकसभा),  छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक,  संजीव अग्रवाल और राघवेंद्र शर्मा,  एमएलसी,  भैरों लाल मोर्या बरेली स्टेशन पर उपस्थित थे।
22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी नियमित सेवा 01.09.2024 से लखनऊ से और 02.09.2024 से मेरठ सिटी से शुरू करेगी। यह मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 22490 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ सिटी से 06.35 बजे रवाना होगी और उसी दिन 13.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22489 लखनऊ.मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ से 14.45 बजे रवाना होगी और उसी दिन 22.00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी। 08 एसी चेयर कार कोच वाली

22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ-मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस मार्ग में मुरादाबाद तथा बरेली जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने से कनेक्टिविटी में काफी सुधार होगा और मेरठ सिटी और लखनऊ के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा। इस तरह की बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से पर्यटन में वृद्धि, आर्थिक विकास में वृद्धि और देश के विभिन्न हिस्सों के लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे मुरादाबाद-बरेली के माध्यम से लखनऊ तक तेज़ गति से पहुँचने और उसी दिन रात में मेरठ सिटी वापस लौटने की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *