पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर “स्मृति अभियान 2025” के अंतर्गत गगोल तीर्थ पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Blog

अहिल्याबाई होलकर का जीवन त्याग न्याय धर्म और सेवा का अद्वितीय उदाहरण- डा० सोमेंद्र तोमरमेरठ।

भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर द्वारा पुण्यश्लोक महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष के अवसर पर “स्मृति अभियान 2025” के अंतर्गत भाजपा मेरठ महानगर के जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में गगोल तीर्थ पर घाट सज्जा एवं सरोवर आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महारानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन त्याग, न्याय, धर्म और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है।

उन्होंने न केवल मालवा राज्य में सुशासन स्थापित किया, बल्कि देशभर में मंदिरों, धर्मशालाओं, घाटों और सरायों का निर्माण कर भारत की सांस्कृतिक आत्मा को जीवित रखा। भाजपा मेरठ महानगर के जिलाध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि स्मृति अभियान के माध्यम से हम नई पीढ़ी को भारत की महान विरासत और नारी शक्ति की प्रेरक गाथा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।गगोल तीर्थ के धर्मगुरु द्वारा दिए गए प्रेरणादायक उद्बोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम का समापन पवित्र सरोवर की आरती के साथ हुआ।

इस दौरान क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अभय, कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चड्ढा, महानगर मंत्री ममता मित्तल, राज्य महिला आयोग पूर्व सदस्या राखी त्यागी, महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, कार्यक्रम संयोजक विनय शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नितिन कसाना, कार्यक्रम सह संयोजक नवीन नेहरा, कार्यक्रम सहसंयोजक जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, जिला पंचायत सदस्य विपिन भड़ाना, दीपक राणा चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, आदित्य शर्मा, हरिओम अग्रवाल, नरेश विश्वकर्मा, वरुण कुमार, सुनील भड़ाना, आयुष चपराना, पार्षद गण, ग्राम प्रधान गण आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *